
छपरा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए आरोग्यधाम छपरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सिताबदियारा के लक्ष्मण छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा वितरण पूरी तरह निःशुल्क किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से न्यूरोपैथी, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, सांस रोग (PFT), HBA1C जैसी अत्याधुनिक जांचें की गईं। इसके अतिरिक्त मरीजों को उनके लक्षणों के अनुसार उचित परामर्श और इलाज भी प्रदान किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी:
इस अवसर पर छपरा के जाने-माने फिजीशियन व मधुमेह, छाती, पेट, नस रोग विशेषज्ञ डॉ. ओंकार नाथ और प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्दन कुमार ने शिविर में आए सैकड़ों असहाय, जरूरतमंद और ग्रामीण मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया।
सारण DM ने दिया अल्टीमेटम, 30 जुलाई तक चावल की आपूर्ति करें वरना होगी FIR दर्ज |
डॉ. ओंकार नाथ ने बताया कि अधिकतर मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सांस की तकलीफ, नसों की कमजोरी और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियों से पीड़ित मिले, जिन्हें मुफ्त जांच के बाद निःशुल्क दवा एवं परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि “आरोग्यधाम का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है जो आर्थिक तंगी या दूरी के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते। हम भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।”
वहीं, डॉ. चन्दन कुमार ने नवजात एवं छोटे बच्चों की जांच कर उनके माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने भी बच्चों को आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित कीं।
समाजसेवियों और ग्रामीणों का सहयोग:
इस शिविर के आयोजन में ऋषिकेश, रणधीर सिंह नन्हे, आदित्य, चन्दन राय, कुंदन सिंह, अभिनंदन, नवीन समेत कई स्थानीय युवाओं और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में दिनभर भरपूर सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने आरोग्यधाम छपरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे शिविर हमारे लिए संजीवनी के समान हैं। इससे न केवल इलाज मिल पाता है, बल्कि बीमारी के प्रति जागरूकता भी आती है।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी
छपराMay 16, 2026Ration Card: सारण में राशन कार्ड बनाने में आएगी तेजी, DM ने दिया अल्टीमेटम
करियर – शिक्षाMay 16, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, मारुति-हीरो शोरूम में भर्ती
क्राइमMay 16, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल बेनकाब! 50 लड़कियां मुक्त, 20 आरोपी गिरफ्तार







