एनीमिया मुक्त अभियान को मिलेगी गति: किशोरियों की “गीता” ग्रुप करेगी जागरूक

-विद्यालय में किशोरियों को दी गयी एनीमिया से बचाव की जानकारी
-कुपोषित बच्चों की पहचान कर एनआरसी में भेजा जायेगा
गोपालगंज,17 मई। जिले में एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर विभिन्न स्तर पर स्वास्थ्य विभाग तथा सहयोगी संस्थाओं के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला अंतर्गत हथुआ प्रखंड के फतेपुर पंचायत के सतई गांव के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं अल्केम एनीमिया मुक्ति अभियान की ओर से किशोरियों के साथ बैठक की गयी। बैठक से पहले किशोरियों ने राष्ट्रीय गीत के माध्यम से अभियान को आगे बढ़ाया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र महतो ने सभी किशोरियों को एनीमिया के बारे में ध्यान से समझने के लिए अपील की। बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने एनीमिया के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
एनीमिया क्या है, इसके लक्षण क्या हैं। अधिकांश महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया पाया जाता है। इसकी जानकारी विशेष रूप से दी गयी । उसके बाद सभी को पोषण के बारे में बताया गया। विटामिन ,प्रोटीन ,कैल्सियम के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। किस किस चीज खाने से विटामिन, प्रोटीन मिलता है ,इसकी जानकारी विशेष रूप से दी गयी। इस दौरान नियमित टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गयी। 5 साल में 7 बार टीका लगने से 12 ऐसी जानलेवा बीमारी से बचाया जाता और कुपोषित बच्चे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अगर जो भी कुपोषित बच्चा है उन्हें एनआरसी भेजना है।
किशोरियों की “गीता” ग्रुप एनीमिया मुक्त अभियान को देगी गति:
कम्युनिटी फैसिलिटेटर निधि कुमारी ने किशोरियों का ग्रुप बनाया है। जो समुदाय के लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक करेगी। ग्रुप का नाम गीता रखा गया। जिसमें रंगोली कुमारी सचिव, उजाला खातून अध्यक्ष और ज्योति कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। ताकि एनीमिया के बारे मे अपने घर एवं समुदाय के लोगों को बता सके। निधि कुमारी ने बताया कि किशोरियों को आगे चलकर मां बनना है इसके लिए किशोरियों को समुचित पोषण पर ध्यान देना होगा। घर में उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करना होगा।
किशोरियों और महिलाओं की हीमोग्लोबिन जाँच :
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों और महिलाओं को हीमोग्लोबिन जाँच की गयी। जिसमें सामान्य रूप से जिनका कम हीमोग्लोबिन पाया गया उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए बात कही गयी। आंगनबाड़ी केंद्र पर नियमित टीकाकरण के दिन आयरन की दवा मिलती है । वह लेने के लिए सलाह दी गयी। इस दौरान प्रधानाध्यापक जितेंद्र महतो ,चंडी चरण प्रसाद शिक्षक ,जयकांत गुप्ता शिक्षक , सरिता राय शिक्षिका, किशोरी सोनी कुमारी, काजल कुमारी, कुसुम, निभा, ज्योति खुशबू समेत अन्य शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







