आरा छपरा पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने ड्राइवर को रौंदा, ट्रक खराब होने के बाद नीचे उत्तरते दी दूसरे ट्रक ने कुचल दिया

छपरा। छपरा में एक बार फिर रफ्तार का घर देखने को मिला है। जहां बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार के शाम में डोरीगंज थाना क्षेत्र के आरा छपरा वीर कुंवर सिंह पुल पर घटित हुआ है। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लेकिन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मेकर थाना क्षेत्र के भट्ठा मसूरिया गांव निवासी रमेश राय (53 वर्ष) पिता रामलगन राय के रूप में हुई है। वह ट्रक ड्राइवर का काम करता था। जो रविवार के शाम में बालू लेकर कोइलवर से छपरा आ रहे है। तभी पुल पर दुर्घटना के शिकार हो गए।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई सुरेश राय ने बताया कि रमेश राय ट्रक ड्राइवर थे। रविवार को आरा से बालू लेकर वापस छपरा आ रहे थे। तभी पुल के पास उनकी ट्रक खराब हो गया। खराब हो जाने के कारण ट्रक से नीचे उतरे इसी दौरान आरा के तरफ से तेज गति में आ रही अनियंत्रित दूसरे ट्रक ने रौद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। जिनके कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। मौत के बाद परिवार वालों पर संकट मंडराने लगा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



