रवि किशन की सबसे बड़ी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का धांसू ट्रेलर आउट
भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी सुपर स्टार सह सांसद रवि किशन की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का भव्य ट्रेलर आउट गया है. इस फिल्म के ट्रेलर में रवि किशन का भव्य रूप नजर आ रहा है. साथ ही उनके अलग – अलग शेड्स फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा करने वाले हैं. यह देश की सभी भाषाओँ का सबसे बड़ा थियेटर रिलीज होने वाली फिल्म बनने जा रही है. फिल्म २९ मार्च 2024 को रिलीज होगी. इसके निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं. सह-निर्माता अरविंद सिंह और अमरजीत दहिया हैं. कार्यकारी निर्माता शंकर नारायणन हैं और राजेश मोहन ने फिल्म का निर्देशन किया है.
फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का ट्रेलर 3 मिनट और 9 सेकेण्ड का है. इस फिल्म में दो युगों की कहानी का समन्वय दिख रहा है. फिल्म की मेकिंग विशुद्ध रूप से दक्षिण के सिनेमा की तरह की गयी है. रवि किशन इस फिल्म में वर्दी के साथ गेरुआ वस्त्र में जानदार लग रहे हैं. फिल्म में उनकी उपस्थिति और इसकी कहानी बेजोड़ मालूम पड़ रही है. फिल्म को लेकर रवि किशन पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है और यह दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करने वाली है. फिल्म का ट्रेलर टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है.
आपको बता दें कि यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे सिने पोलिस देशभर में रिलीज कर रही है. फिल्म का रिलीज डेट 29 मार्च है. फिल्म “महादेव का गोरखपुर” अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी. फिल्म यूपी, बिहार, असम और बंगाल की, तो उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रवि किशन ने कहा कि फिल्म “महादेव का गोरखपुर” समस्त भारत की भाषा सबसे बड़ी थियेटर रिलीज़ होगी और अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में भी लोग इस फिल्म को देख सकेंगे. भोजपुरी समाज के ख़ातिर और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी माटी के बोली अब विश्व देखी, गोरखपुर के विश्व देखी. महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च के ..हर हर महादेव.
आपको बता दें कि फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का निर्माण किया है, जिसके प्रस्तुतकर्ता सी सी शाह एंड संस हैं. फिल्म का म्यूजिक राईट जंगली म्यूजिक के पास है. फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल संकरण हैं. सह निर्माता अरविंद और अमरजीत दहिया हैं. कहानी साई नारायण ने लिखी है. पी आर ओ रंजन सिन
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



