सारण पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन चोरों को किया गिरफ्तार

छपरा । शुक्रवार को मांझी थाना पुलिस नें चोरी की एक बाइक के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार बाइक चोरों में माँझी थाना क्षेत्र के लीलाधर गिरी के मठिया गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी का पुत्र सईद अंसारी तथा नरपलिया गांव निवासी सुरेन्द्र महतो का पुत्र आनंद कुमार एवं माँझी मियां पट्टी गांव निवासी मदन महतो का पुत्र सुनील कुमार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह मांझी थाना क्षेत्र के सोन बरसा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आये सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव निवासी जुल्फिकार अंसारी की बाइक चोरों ने चुरा ली थी।
बाइक चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मांझी माँझी थाना पुलिस चोरी गई बाइक बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष मो जकरिया नें बताया की पुलिस को सुचना मिली थी कि चोरी गयी बाइक अपराध कर्मियों ने छुपा रखी है। सुचना के आधार पर माँझी थाने में पदस्थापित एएसआई संजय भारती के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान चोरी की बाइक के साथ तीन बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोरों से पूछताछ में चोरी के कई अन्य मामलों के उदभेदन की भी चर्चा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



