छपरा में ज्वेलर्स की दुकान सहित दो दुकान में हुई चोरी , अक्रोशित लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन

आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी
छपरा। ठंड की मौसम मे चोरो ने दुकान और लोगो के मकान मे चोरी कर फरार हो जा रहे है। गड़खा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में आक्रोश है। इधर कुछ दिनो मे गड़खा बाजार मे चोरो ने कई घटनाओ का अंजाम दे चुका है जिससे दुकानदार सहमे हुए है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग हैं।
बीते रात्रि गड़खा बाजार बसंत रोड स्थित जे पी ज्वेलर्स के शटर गैस कटर से काटकर चोरो ने आधा किलो चांदी जेवरात की चोरी कर ली।इस संबंध मे दुकानदार हिमांशु कुमार ने थाने के दिया।
आवेदन मे कहा है की रविवार को देर संध्या वे दुकान बंद कर दिय थे सोमवार की सुबह जब वे टहलने के लिए निकले तो देखा की शटर कटा हुआ है जब दुकान के अन्दर जाके देखा तो करीब तीन लाख मुल्य के जेवरात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई है बताया जाता है की इस घटना से गुस्साए दुकानदार ने कुछ देर के लिए गड़खा बाजार स्थित शहीद चौक पर सड़क जाम भी किया था जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा समझा बुझाकर जाम हटवाया गया।
वही बीते रात्रि ही गड़खा बाजार छपरा रोड स्थित भारत टायर सेंटर के ताला तोड़ चोर ने आठ हजार पाच सौ रुपए की चोरी कर ली है। गड़खा बता दे की पिछले कुछ दिनों में गड़खा बाजार के कई दुकान में चोरी हुई परंतु पुलिस द्वारा ना तो गिरफ्तारी हुई और ना ही चोरी की घटनाओं पर रोक लग पा रही है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



