अक्षरा सिंह ने देवी गीत “माई के सजाओ रे” से किया मां दुर्गा के सौंदर्य का वर्णन

भोजपुरी डेस्क। शारदीय नवरात्र के शुरुआत में महत्व कुछ ही घंटे बचे हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर एक्टर अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के लिए एक खूबसूरत नवरात्र स्पेशल गाना गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। यह देवी गीत “माई के सजाओ रे” है, जिसमें अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन करते हुए उनके श्रृंगार को अपने गीत के जरिए प्रस्तुत किया है।
जिसकी प्रस्तुति बेहद मनमोहक और आकर्षक है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह के इस भक्ति में गाने की गूंज अब पूजा पंडालों में सुनाई देने लगी है।
वही अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत “माई के सजाओ रे” को लेकर कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा अपने भक्तों के लिए हमेशा खड़ी रही हैं, साथ ही उनका श्रृंगार भी बेहद खूबसूरत और मनमोहन लगता है। मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा होने के साथ-साथ चारों लोकों में सबसे सुंदर है और उनकी सुंदरता परोपकारी है।
माता का हर रूप हमारे दिलों में बसता है। हम नवरात्र के 9 दिन उनके सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं, जिससे हमारे जीवन में मां की कृपा बनी रहे। मेरा यह गीत भी मन के चरणों में समर्पित है जिसे आप सभी भक्तगण अपने परिजनों के साथ सुने और खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने देवी गीत “माई के सजाओ रे” भी भी जो मां के लिए जीत गए थे वह भी खूब वायरल हो रहे हैं अक्षर हर साल नवरात्रि के अवसर पर एक से बढ़कर एक गाने लेकर आती हैं और मां दुर्गा के भक्तों के दिलों में जगह बना लेती हैं।
इस बार भी अच्छा की एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। उन्हीं गानों की श्रृंखला में यह देवी गीत “माई के सजाओ रे” है। इसके गीतकार छोटू यादव हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







