सारण में कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय के 20 छात्रा बीमार, सभी हीटस्ट्रोक की शिकार

छपरा। सारण जिले के मशरक मुख्यालय से 5 किमी दूरी पर अवस्थित कवलपुरा गांव के आवासीय कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की एक एक कर 20 छात्रा तेज बुखार एवम दर्द से छटपटाने लगी । वार्डन अलंकार ज्योति एवम अकाउंटेंट पूजा सिंह ने मशरक अस्पताल को सूचित किया फिर सभी को एंबुलेंस से मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया । जहा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह , डॉ एस के विद्यार्थी सहित एक दर्जन मेडिकल टीम चिकित्सा में जुटी।
घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ मशरक पंकज कुमार , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा वीणा कुमारी अस्पताल पहुंची। इलाज कर रहे डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी छात्रा हिट स्ट्रोक का शिकार है जिसके कारण हाई फीवर सहित बेचैनी है । सभी को गहन चिकित्सा में रखा गया है। हालांकि अस्पताल में एसी एवम कूलर नही होने से डॉक्टर भी परेशान दिखे।
कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित एक सौ छात्रा में सोमवार को 40 छात्रा मौजूद थे जिसमे 20 की हालत खराब है। बीमार छात्राओं में मशरक के अलावे सीमावर्ती प्रखंड की है जिसमें चिंता कुमारी, ब्यूटी कुमारी ,रौशनी कुमारी ,खुशी कुमारी ,अन्नी कुमारी ,खुशबू खातून ,नंदनी कुमारी,अनिशा कुमारी,मनीषा कुमारी, संध्या कुमारी, अमृता कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, तबस्सुम खातून सहित अन्य बीमार है। इनके परिजनों को सूचित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026करियर – शिक्षाडिग्री नहीं, हुनर बनेगा रोजगार की चाबी; राजेंद्र कॉलेज में वोकेशनल छात्रों को मिला मंत्र
- September 7, 2026क्राइमChhapra Crime News: एक मोबाइल चोरी की शिकायत और खुल गया चोरी का खजाना, सारण में लाखों के आभूषण के साथ चार संदिग्ध पकड़े गए
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय



