छपरा में माँ के साथ नहाने गए किशोर की पोखरें में डूबने से मौत

छपरा। मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के गोढ़ना गांव के 10 वर्षीय लड़के की गोढ़ना बाजार पर पोखरें में डूबनें से मौत हो जाने का मामला शनिवार को सामने आया है। मृतक की पहचान गोढ़ना गांव के वार्ड -8 निवासी राजेश राय का 10 वर्षीय पुत्र मकेश्वर कुमार के रूप में हुई।
घटना के बारे परिजनों ने बताया कि लड़का शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ जिउतिया व्रत में मां के साथ पोखरें पर पहुंचा था वही गाव की महिलाओं के साथ मां घर चली गई वही वह पोखरें में नहाने लगा और गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
वही परिजन पूरे रात उसे खोजते रहें वहीं शनिवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा शव पोखरे में देख परिजनों को सूचना दी। वही मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू , सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू और बीडीसी धर्मेंद्र राय ने पहुंच थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवा दिया।
मौके पर मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि मृतक एक भाई और तीन बहन हैं और मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद कागजी कार्यवाही कराते हुए सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



