छपरा में चाय पीने जा रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गम्भीर

छपरा। सारण में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां सुबह में चाय पीने जा रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।
जिसके बाद घायल व्यक्ति को आननफानन में ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (55वर्ष) पिता शिवबचन सिंह के रूप में हुई है। व्यक्ति के सर में गोली लगने से स्थिति नाजुक बताई जा रही है।।जिसे छपरा से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। गोली मारने का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व से चली आ रही विवाद में दूसरे पक्ष के लोगो के अहले सुबह गोली मार दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह में चाय पीने के लिए टेकनिवास चट्टी पर आ रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए कुछ व्यक्तियों ने पीछा करते हुए गोली मार दिया। गोली मारने वाले व्यक्ति कचनार गांव के ही है। जिनसे पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोग द्वारा हल्ला मचाया गया। गोली मारने के बाद सभी हमलावर बाइक से फरार हो गए। स्थाननीय लोगो द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कचनार में गोली मारने का एक मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गोली मारने के कारणों का स्पष्ट जनकारी नही हो सका है। घायल व्यक्ति अपने परिवार के एकमात्र सदस्य है। जिन्हें ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस जल्द की मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 29, 2026सारण में अवैध ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, हिरासत में बांग्लादेशी महिला
छपराApril 29, 2026सारण में खनन माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान, बॉर्डर पर बन रहा है माइनिंग चेकपोस्ट
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर







