अब रेल यात्रियों को लंबी कतार से मिलेगी मुक्ति, स्टेशनों पर लगाया गया ATVM टिकट मशीन

छपरा। वाराणसी मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लम्बी कतारों और भीड़ के झंझट से बचकर स्मार्ट तरीके से अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु मंडल के 25 स्टेशनों के 38 लोकेशनों पर नई (ATVM) आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीनों को स्थापित किया गया है । अब साधारण यात्रियों को अनारक्षित टिकटों को प्राप्त करना आसान होगा और वे ATVM कियोस्क मशीनों के माध्यम से स्वयं ही अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे ।
वाराणसी मंडल प्रशासन द्वारा छपरा एवं सीवान स्टेशनों पर चार-चार ,बनारस,वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, बलिया, मऊ एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर दो-दो तथा प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, सिसवां बाजार, कप्तानगंज, सुरेमनपुर, बेल्थरा रोड, रसड़ा, एकमा, इन्दारा, जखनियाँ, औड़िहार, दुरौन्धा, मैरवां, थावे, भाटपार रानी एवं भटनी स्टेशनों पर एक-एक नई (ATVM) आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीनों को स्थापित किया गया है ।
इन सभी पर सुविधा प्रदाता (फेसिलेटर ) की प्रतिनियुक्ति मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मदद हेतु की गयी है । फैसिलेटरों का विवरण इस प्रकार है:-छपरा में 09 सीवान में 08, बनारस में 02, वाराणसी सिटी में 02, गाजीपुर सिटी में 02, आजमगढ़ में 01, बलिया में 03, मऊ में 03, देवरिया सदर में 03,प्रयागराज रामबाग में 02, ज्ञानपुर रोड में 01, सिसवां बाजार में 01, कप्तानगंज में 01, सुरेमनपुर में 02, बेल्थरा रोड में 01, रसड़ा में 01, एकमा में 01, इन्दारा में 02, जखनियाँ में 01, औड़िहार में 01, दुरौन्धा में 02 , मैरवां में 02, थावे में 02 एवं भटनी स्टेशन पर 02 फेसिलेटर नियुक्त किये गया हैं ।
आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीनों से यात्री केवल अनारक्षित टिकट ही नहीं प्राप्त कर सकते है बल्कि पूछ-ताछ का कार्य भी कर सकते हैं । जिस स्टेशन से जिस स्टेशन को जाना है उसकी भी इन्क्वायरी की जा सकती है ।
अब यात्रियों को लम्बी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा वे चाहें तो स्वयं ही अपना टिकट इस मशीन के मध्य से निकल सकते हैं अथवा फेसिलेटर की मदद से अपना टिकट निकलवा सकते हैं । इस मशीन में एंड्राइड मोबाईल के माध्यम से QR कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान कर टिकट प्राप्त किया जा सकता है अथवा दिक्कत होने पर रेलवे द्वारा (ATVM) पर नियुक्त सुविधा प्रदाता (फेसिलेटर ) को नगद भुगतान कर अपना यात्रा टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी ।
आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीन की कार्य प्रणाली :
कियाश्क पर यात्रा टिकट बुकिंग हेतु गंतव्य स्टेशन को मानचित्र से या अन्य स्टेशन विकल्प डालकर चुने, टिकट के प्रकार का चयन करें,यात्री संख्या एवं ट्रेन टाइप का विकल्प चुने,भुगतान का विकल्प चुने,किसी भी यूपीआई एप (UPI App) से क्यू आर पे का विकल्प चुनें,स्क्रीन पर दर्शाए गये क्यू आर कोड स्कैन कर भुगतान करें और जब तक पूरा टिकट प्रिंट होकर स्वयं मशीन से निकल कर अलग ना हो जाये तब तक उसे बाहर ना खींचें ।
आटोमेटिक टिकट वेण्डिंग कियोस्क मशीन प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानी :
यह एक टच स्क्रीन मशीन है कृपया इसको चुने के लिए केवल ऊँगली का ही इस्तेमाल करें, स्क्रीन को चुने के लिए पेन, पेन्सिल अठाव नुकीली वास्तु का प्रयोग बिलकुल नहीं करें तथा कियोस्क/स्क्रीन पर न थूकें और ना ही को द्रव्य पदार्थ गिराएँ । ATVM से सम्बंधित किसी भी असुविधा की स्थिती में मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक/पाली पर्यवेक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



