छपरा के रास्ते गोरखपुर से टाटानगर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और समय

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05012/05011 गोरखपुर-टाटानगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 17 एवं 19 अक्टूबर, 2024 बृहस्पतिवार एवं शनिवार को तथा टाटानगर से 18 एवं 20 अक्टूबर, 2024 शुक्रवार एवं रविवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
गोरखपुर से खुलकर छपरा के रास्ते जायेगी टाटानगर
05012 गोरखपुर-टाटानगर विशेष गाड़ी 17 एवं 19 अक्टूबर, 2024 को गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 20.10 बजे, सीवान से 21.40 बजे, छपरा से 23.15 बजे, सोनपुर से 23.57 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.25 बजे, समस्तीपुर से 02.30 बजे, बरौनी से 03.45 बजे, झाझा से 06.30 बजे, आसनसोल से 09.00 बजे, जोयचण्डी पहाड़ से 09.45 बजे तथा पुरलिया जं. से 10.32 बजे छूटकर टाटानगर 12.50 बजे पहुँचेगी।
सीवान के यात्रियों को भी होगा फायदा
वापसी यात्रा में, 05011 टाटानगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 18 एवं 20 अक्टूबर, 2024 को टाटानगर से 14.00 बजे प्रस्थान कर पुरलिया जं. से 15.52 बजे, जोयचण्डी पहाड़ से 16.40 बजे, आसनसोल से 18.10 बजे, झाझा से 20.25 बजे, बरौनी से 22.50 बजे, समस्तीपुर से 23.45 बजे, दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.35 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, सोनपुर से 01.35 बजे, छपरा से 03.10 बजे, सीवान से 04.05 बजे तथा देवरिया सदर से 05.10 बजे छूटकर गोरखपुर 06.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 16 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



