छपरा वालों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली जाने के लिए तीन सुपर फास्ट ट्रेन शुरू होने की उम्मीद

छपरा। छपरा या सोनपुर से खुल कर दिल्ली जाने वाली तीन सुपरफास्ट ट्रेन के परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। छपरा या सोनपुर से दिल्ली जाने के लिए अंबिका भवानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस एवं अंत्योदय एक्सप्रेस शुरु होने की उम्मीद है।
सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय की मांग पर छपरा या सोनपुर से दिल्ली के बीच अंबिका भवानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस एवं अंत्योदय एक्सप्रेस चलाने के लिए रेलवे ने संज्ञान लिया है। अब इसका प्रस्ताव मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी और सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी एक जोड़ी नई ट्रेन
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार और राधिकापुर के बीच एक नई ट्रेन 14012/14011 आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।
नई ट्रेन का नियमित परिचालन आनंद विहार टर्मिनस से छह अक्टूबर से प्रत्येक रविवार तथा राधिकापुर से आठ अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



