पृतपक्ष के दौरान संजीवनी नर्सिंग होम में 1800 से अधिक मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

• 12 दिनों में 1800 से अधिक लोगों ने उठाया नि:शुल्क ओपीडी का लाभ
• 2 अक्टूबर तक चलेगा नि:शुल्क ओपीडी सेवा
छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एंव मेटरनिटी सेंटर में पृतपक्ष के उपलक्ष्य में मरीजों के लिए 12 दिनों तक नि:शुल्क ओपीडी सेवा संचालित किया गया। इस दौरान 1800 से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क ओपीडी सेवा का लाभ लिया है। यह सेवा 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पितृपक्ष 15 दिन का समय होता है जो पितरों के लिए होता है। पितृपक्ष के दौरान किया गया दान-पुण्य और अर्पित जल पितरों को मिलता है। पितृपक्ष के 15 दिन पितरों को समर्पित होते हैं। इस पर हम अपने पेशे के माध्यम से ही अपने पूर्वजों को यह 15 दिन समर्पित कर दिया और संजीवनी नर्सिंग होम में निःशुल्क ओपीडी सेवा दिया गया। इस नि:शुल्क ओपीडी सेवा का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
पितृपक्ष का यह 15 दिवसीय समय विशेष रूप से पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है, और इस दौरान किए गए दान और सेवा का विशेष महत्व होता है। इस सेवा का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था, और यह पहल स्थानीय समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई। मरीजों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार कराया।
डॉ. अनिल कुमार ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक पहल आगे भी जारी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस आयोजन ने न केवल मरीजों को राहत पहुंचाई, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को भी उजागर किया। यह पहल समुदाय के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी, और लोगों ने एकजुट होकर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







