सारण डीएम का आदेश: नदियों में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, कृत्रिम जलाशय का होगा निर्माण
छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने दुर्गापूजा एवं आगामी अन्य त्यौहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बानाये रखने को लेकर बैठक किया। दुर्गा पूजा के संदर्भ में बताया गया कि सभी प्रतिमा विसर्जन यात्रा के लिये लाइसेन्स की अनिवार्यता को सुनिश्चित किया जाना है। सभी थाना, प्रखंड, अनुमंडल स्तर पर सभी स्थानीय पूजा समिति के आयोजकों के साथ तत्काल बैठक कर सभी आवश्यक दिशानिर्देशों से अवगत कराने को कहा गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
शहर में बनाया जायेगा ट्रैफिक प्लान
कार्यपलाक अभियंता विद्युत आपूर्त्ति को सभी आवश्यक जगहों पर बिजली के जर्जर तारों की मरम्मती सुनिश्चित करने को कहा गया। साफ सफाई को लेकर नगर निगम एवं अन्य सभी नगर निकायों को स्पष्ट निदेश दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात को पूजा के अवसर पर छपरा शहर के लिये स्पष्ट ट्रैफिक प्लान तैयार कर इसकी पूर्व जानकारी देने को कहा गया।
शहरी क्षेत्रों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश सभी नगर निकायों को दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेन रोड एवं रेलवे लाइन के किनारे स्थित आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।
नदियों में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन
प्रतिमा विसर्जन सीधे नदियों में नहीं किया जाना है। इसके लिए नदियों के किनारे आवश्यकतानुसार कृत्रिम जलाशयों का निर्माण करने को कहा गया। विसर्जन हेतु चिन्हित सभी घाटों पर आपदा प्रबंधन के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
जिला में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। उपयुक्त मामलों में सीसीए के तहत कार्रवाई हेतु भी प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



