आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये सारण के लाल दीपक यादव

छपरा। सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के लौंवा कला गाँव के दीपक यादव जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। दीपक यादव, जो आर्मी के फास्ट पारा स्पेशल फोर्स में हवलदार के पद पर तैनात थे, शनिवार को इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दीपक समेत दो जवान शहीद हुए और तीन अन्य घायल हो गए।
सैन्यबलों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, शनिवार को अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दीपक यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला था। इस बहादुरी की कीमत उन्होंने अपनी जान देकर चुकाई। उनकी शहादत ने पूरे देश को एक बार फिर से यह याद दिलाया है कि हमारे सुरक्षाकर्मी कितनी कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहे हैं।
मुठभेड़ के दौरान सारण के लाल शहीद:
इस संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात सेना ने अनंतनाग के कोकेरनाग जंगल मे दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दोनों आतंकियों को सेना के जवानों ने घेर लिया. दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में सेना के जवान हवलदार दीपक यादव को गोली लगी. गोली लगने के बावजूद जवान अंतिम समय तक आतंकियों पर गोली बरसाते रहे लेकिन आखिरकार वह शहीद हो गए.
लौवा कला के रहने वाले हैं दीपक यादव:
हवलदार दीपक यादव बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला निवासी सुरेश राय के पुत्र हैं. उनके शहीद होने की खबर जब घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. पूरे क्षेत्र के लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. शहीद जवान की शादी करीब दस साल पहले अनिता यादव के साथ हुई थी. उन्हें एक नौ साल का पुत्र (रोहन) है. वहीं जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग तैयार बैठे हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों को किया जायेगा आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान







