अब छपरा जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगा फाइवस्टार होटल का स्वादिष्ट भोजन, बेस कीचेन बनकर हुआ तैयार

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के ए-वन श्रेणी के छपरा जंक्शन पर अब यात्रियों को फाइवस्टार होटल वाला खाना मुहैया कराया जायेगा।रेल में सफर में यात्रियों को फाइव स्टार होटल जैसा नाश्ता और खाना परोसा जाएगा। यात्री जो चाहेंगे, उन्हें सफर में मुहैया कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के तीन स्टेशन पर खुले बेस किचन की कमान नामचीन पांच सितारा होटलों को सौंपी जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने यात्रियों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जो रेल यात्रा को एक विशेष अनुभव बना सकती है। छपरा जंक्शन, जो कि ए-वन श्रेणी का प्रमुख स्टेशन है, अब यात्रियों को फाइव-स्टार होटल जैसा खाना प्रदान करने के लिए तैयार है। इस नई सुविधा के तहत, रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को अब न केवल आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय भोजन का भी आनंद मिलेगा।
24 घंटे होगी ऑनलाइन निगरानी:
बेस किचन के संचालन के लिए नामी होटलों की ओर से रेलवे बोर्ड तक दौड़ भाग शुरू हो गई है। रेलवे मानक के अनुसार बेस किचन की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी भी होती रहेगी। नई व्यवस्था के तहत एक रूट की पांच से 10 ट्रेनों का एक समूह बनाया गया है। इन ट्रेनों में यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने के लिए बेस किचन तैयार किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ, भटनी और छपरा में बेस किचन बनकर तैयार भी है। अलग-अलग स्टेशन पर भोजन का प्रबंध होने के चलते एक तो किसी स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ नहीं जुटेगी और दूसरे यात्रियों को जरूरत के वक्त ताजा भोजन मिलेगा।
यात्रियों को गुणवक्ता युक्त भोजन परोसा जाएगा:
रेल अधिकारियों के अनुसार पूरे रूट पर इस तरह की व्यवस्था होगी। समूह में शामिल ट्रेन के पूरे रूट पर बेस किचन जरूरी है। बेस किचन संचालन के लिए नामी होटल संचालकों ने रेलवे से संपर्क साधा है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेस किचन के जरिये यात्रियों को गुणवक्ता युक्त भोजन परोसा जाएगा।
छपरा जंक्शन पर यह सुविधा विशेष रूप से यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी
वाराणसी मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों पर खुले बेस किचन की जिम्मेदारी अब नामचीन पांच सितारा होटलों को सौंपी जा रही है। इस पहल के तहत, फाइव-स्टार होटल के शेफ और उनके कुशल कर्मचारी बेस किचन की देखरेख करेंगे, जिससे यात्रियों को उच्च गुणवत्ता और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। छपरा जंक्शन पर यह सुविधा विशेष रूप से यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, जो रेल यात्रा के दौरान स्वादिष्ट और पोषणयुक्त भोजन की उम्मीद करते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की पसंद और मांग को ध्यान में रखते हुए, वे विभिन्न प्रकार के नाश्ते, लंच और डिनर का विकल्प चुन सकेंगे। फाइव-स्टार होटल के पेशेवर शेफ द्वारा तैयार किए गए ये व्यंजन न केवल स्वाद में बेहतरीन होंगे, बल्कि इनकी प्रस्तुति और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
भारतीय रेलवे की सेवाओं में भी एक नई ऊंचाई को छूने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा
इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है। फाइव-स्टार होटल द्वारा संचालित बेस किचन से मिली सुविधा से यात्रियों को उनके सफर के दौरान एक शानदार भोजन का अनुभव मिलेगा, जो अब तक रेल यात्रा के अनुभव में शामिल नहीं था।
सभी यात्रियों के लिए यह एक स्वागत योग्य बदलाव होगा, जो रेल यात्रा को एक नए और रोमांचक रूप में प्रस्तुत करेगा। रेलवे का यह कदम न केवल यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगा, बल्कि भारतीय रेलवे की सेवाओं में भी एक नई ऊंचाई को छूने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाJune 20, 2026Success Story: सारण की बेटी अंकिता बनीं SDM, 70वीं BPSC में 272वीं रैंक से रचा इतिहास
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा



