छपरा के बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 9 अगस्त को लगेगा जॉब मेला, मिलेगी बंपर सैलरी वाली नौकरी
छपरा। अगर आप भी नौकरी की तलाश में है और नौकरी नहीं मिल रहा है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब छपरा में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। छपरा में नियोजन मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा कार्यालय परिसर में 9 अगस्त को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस नियोजन कैम्प के माध्यम से अभ्यर्थियों को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो अच्छे वेतन और स्थिर करियर की तलाश में हैं। इस कैम्प का लाभ उठाकर आप अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
नियोजक: SKILLDESK PVT LTD
इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य SKILLDESK PVT LTD द्वारा सारण, छपरा क्षेत्र के लिए रिक्तियों के विरुद्ध चयन प्रक्रिया को सम्पन्न करना है। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित पदों के लिए उम्मीदवारों की आवश्यकता है:
- पद: DET, WILP TRAINEE
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma (ME, EE, EC, ENTC, Automobile)
- उम्र सीमा: 18 से 32 वर्ष
- वेतन: ₹14,500 से ₹23,000 प्रति माह
- जॉब लोकेशन: अहमदाबाद, पुणे, औरंगाबाद, अनंतपुर
निबंधन की प्रक्रिया:
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थियों का निबंधन पहले से ही नियोजनालय में किया गया हो। निबंधन की प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। अभ्यर्थी घर बैठे भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से अपना निबंधन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना निबंधन इस पोर्टल पर अवश्य कराएं ताकि नियोजन कैम्प में भाग लेने में कोई दिक्कत न हो। नियोजन कैम्प के दौरान भी ऑनलाईन निबंधन की व्यवस्था की जाएगी।
स्थान:
नियोजन कैम्प का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में किया जाएगा। पता: बाजार समिति, साढ़ा, प्रेमनगर, काजरिया टाइल्स के सामने, छपरा।
अधिक जानकारी और सहायता:
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो अच्छे वेतन और बेहतर करियर की तलाश में हैं। इस नियोजन कैम्प का लाभ उठाकर आप अपनी करियर यात्रा को एक नई दिशा दे सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



