छपरा में दवा खरीदने गई नाबालिग से छेड़खानी के बाद पत्थरबाजी, 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा

छपरा। छपरा में दुकान से दवा खरीद कर वापस अपने घर जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ मनचले युवक के द्वारा छेड़खानी की गई। इसके बाद नाबालिक लड़की ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने छेड़खानी और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा मुसेहरी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की नाबालिक लड़की दवा खरीद कर घर जा रही थी तभी धीरज कुमार के द्वारा छेड़खानी की गई।
नाबालिक के द्वारा केस दर्ज करने के बाद मंगलवार के दिन पुन: इसी घटना को लेकर गांव के ही रहने वाले रहमान खान के 18 वर्षीय पुत्र सैफ अली और रूपलाल मांझी के पुत्र धीरज पासवान के बीच मारपीट की घटना हुई। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी की गई।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
घटना की सूचना मिलते हैं सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी राज किशोर सिंह और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और इस घटना में शामिल तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज कुमार, सैफ अली, चंदन कुमार शामिल है।
विधि व्यवस्था तोड़ने पर अलग से एफआईआर
साथ ही सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी कुमार आशीष के आदेश पर विधि व्यवस्था तोड़ने के संबंध में अलग से कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







