छपरा में बाइक से पत्नी के साथ बैंक अकाउंट खोलवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल शख्स की इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघिया गांव निवासी राजू मांझी पिता मुन्यदेव मांझी के रूप में हुई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया वही घर के परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को 4 पुत्री और 1 पुत्र हैं।
घटना के बारे में बता दें कि मृतक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से मशरक बंधन बैंक में पत्नी का खाता खुलवाने जा रहा था जहां घर की आवश्यकता के लिए लोन लेना था इसी दौरान यदु मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क के दूसरे किनारे जा रहें बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन शख्स घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।
जहां गंभीर रूप से घायल राजू मांझी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



