सारण में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रूपये की लूट

छपरा ।छपरा सिवान एन एच 531 पर अवस्थित रसूलपुर चट्टी के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से करीब डेढ़ लाख रूपये लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने कर लिया।घटना शनिवार की दिन दोपहर बीच बाजार में लूट की घटना से लोग अचंभित है।चट्टी के प्रसिद्ध व्यावसायी स्व भैरव प्रसाद की बहु ममता देवी के नाम से संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में कार्यरत महिला कैशियर असहनी गांव की मुस्कान परवेज से हथियारबंद तीन लूटेरे आये और पहले लापड़ थापड़ से कैशियर की पिटाई की फिर पिस्टल दिखा कर एक लाख तैतालिस हजार रूपये लूट लिये।
घटना का अंजाम देकर लूटेरे निकल भागे।महेन्द्रनाथ चौक के भीड़ भाड़ वाले पुराने थाना भवन के ऊपरी मंजिल पर हुई लूट की घटना के बाद महिला कैशियर सीएसपी संचालक के पुत्र मौर्यध्वज कुमार को घटना की जानकारी दी तब तक लूटेरे भाग चुके थे।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और संचालिका के निचली मंजिल पर स्थित दुकान के सीसीटीवी के रिकार्ड को देखा।पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।लूट के बाद घटना स्थल की चर्चा जोरों पर होती रही।रसूलपुर के मुखिया पति व प्रतिनिधि व्यावसायी मिथिलेश प्रसाद कहते हैं
कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए यहां के प्रसिद्ध व्यावसायी व पूर्व मुखिया स्व भैरव प्रसाद ने थाना स्थापित करने की पहल सरकार से की थी।फिर थाना खोलने के लिए अपना भवन सरकार को भाड़े पर दे दिया।जहां करीब तीन दशक तक थाना कार्यालय रहा।फिर बाजार से बाहर थाना कार्यालय का एक दशक पूर्व स्थानान्तरण हो गया।किसी ने सोचा भी नहीं था जिसने सुरक्षा के लिए थाना खुलवाया आज उसी थाना भवन में उनके पुत्र वधू द्वारा संचालित बैंक लूट का शिकार हो जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



