
छपरा। सारण पुलिस ने माह-जून के पहले पक्ष में एक विशेष अभियान चलाया इस दौरान कुल 572 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने असमाजिक तत्वों और अपराधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा 12 हजार लीटर अवैध शराब भी जब्त किया गया है, जो विभिन्न स्थानों पर सेढ़ा जा रहा था। इसके अलावा, देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने के लिए भी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारियों में मुख्य रूप से अपराधिक घटनाओं से जुड़े लोग शामिल हैं, जिनमें हत्या, दहेज हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, अपहरण, बलात्कार, पॉक्सो, अनुजाति/जनजाति, पुलिस पर हमला, आईटी अधिनियम, खनन और चोरी जैसे विभिन्न अपराध शामिल हैं।
इन कांडों में हुई है गिरफ्तारी
- हत्या के कांड में-19.
- दहेज हत्या के कांड में-05.
- लूट में-04,
- डकैती में
- आर्म्स अधि० में-06,
- हत्या के प्रयास में-05.
- अपहरण में
- बलात्कार में-01.
- पॉक्सो में-02.
- अनु जाति/जनजाति में-13.
- पुलिस पर डमला के कांड में
- आई०टी० अधि० में-03.
- खनन के कांड में 29,
- चोरी के कांड में 15
- अन्य विशेष कांड में
- मद्यनिषेध के कांड में 328,
- वारंट में 53 तथा अन्य कांडों के 44
यह अभियान सारण पुलिस के द्वारा अपराध के खिलाफ सख्त संदेश को साझा करने का भी एक प्रयास है, साथ ही नशे की ध्वस्त बनाने के लिए भी मुख्य ध्यान दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में व्यक्त किया कि ऐसे अभियान आगे भी चलते रहेंगे ताकि समाज में सुरक्षा और अनुकरणीयता की भावना बनी रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



