भव्य मुहूर्त के साथ अंजना सिंह की फिल्म “बड़की भाभी” की शूटिंग शुरू

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा अंजना सिंह और दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार की आगामी फिल्म “बड़की भाभी” की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हो गई है. फिल्म की शूटिंग वाराणसी के खूबसूरत लोकेशन में की जा रही है. अंजना सिंह, जिन्हें उनकी शानदार अदाकारी और प्रभावशाली टीआरपी के लिए जाना जाता है, इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. फिल्म के मुहूर्त के मौके पर वे मौजूद रहीं. उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव भी मौजूद रहे.
वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के बैनर से बन रही फिलमची भोजपुरी से प्रस्तुत फिल्म “बड़की भाभी” एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें अंजना सिंह अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह महिला प्रधान फिल्म है इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ माही श्री वास्तव और शालिनी श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीँ, अंजना सिंह ने इस मौके पर कहा कि, “मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूँ. ‘बड़की भाभी’ एक ऐसी कहानी है जो हर दर्शक को अपनी ओर आकर्षित करेगी. मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और हमारे मेहनत को सराहा जाएगा.”
फिल्म को लेकर वर्ल्ड वाइड के रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊँचाई पर ले जाएँ. ‘बड़की भाभी’ की कहानी और इसके किरदार दर्शकों के दिलों को छू लेंगे. यह फिल्म भी अनोखी और मनोरंजक है. उम्मीद है सबों को फिल्म पसंद आएगी. फिल्म में गीत संगीत से संवाद तक सभी मजेदार हैं. फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है. “बड़की भाभी” की शूटिंग विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी और इसे जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा.
आपको बता दें कि फिल्म “बड़की भाभी” के निर्माता-आदित्य पिट्टी, रत्नाकर कुमार और सह-निर्माता निवेदिता कुमार हैं. निर्देशक धीरू यादव हैं. फिल्म में अंजना सिंह, माही श्रीवास्तव और शालिनी श्रीवास्तव के साथ सोनाली मिश्रा, नम्रता सिंह, प्रिया राज पुरोहित, काजल त्रिपाठी, विनीत विशाल, संदीप यादव, राघव पांडे, अनुराग सिंह, गोलू तिवारी, रविकांत यादव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. लेखिका रागिनी पांडे हैं. संगीतकार ओम झा और डीओपी समीर सईद हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







