
छपरा। छपरा में पति के साथ चूहा मारने गई पत्नी की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। घटना सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र की है। जहां गोपालवाड़ी गांव के चवर में महादलित महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया। हालांकि महिला के मायके वालों ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के मटौली गांव निवासी सोनू रावत की 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी हैं जो मशरक के दक्षिण टोला बड़ी मुसहर टोली गांव निवासी जगरनाथ राउत की बेटी है। जिसकी शादी मटौली गांव निवासी हरिलाल मुसहर के बेटे सोनू रावत से हुई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वही डीएसपी अमरनाथ, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने जांच की।
वही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि बुधवार को पति सोनू रावत ने ही पत्नी को चवर के तरफ बुला कर ले गया और हत्या कर फरार हो गया और फोन कर सूचना दी कि पत्नी मुन्नी देवी की हत्या कर दी है।
परिजनों के द्वारा खोजबीन की गयी पर पता नहीं चल पाया वहीं गुरुवार की सुबह चवर में बकरी चराने वालों ने शव पोखरे में पड़ा देख हल्ला मचाया तों उनके द्वारा पहुंच शव की पहचान की गयी। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है वहीं मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



