
छपरा। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के मसरख में इंडिया एलायंस के कांग्रेस उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह ने पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और स्थानीय सांसद पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विनाश किया है, हम विकास करेंगे, इसलिए कांग्रेस को वोट दीजिए। इससे पहले आकाश कुमार सिंह ने रोड शो भी किया, जहां उन्होंने कहा कि महाराजगंज की बदहाली की चर्चा की और विकास के लिए संकल्प लिया।
मैं महाराजगंज की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि मैं यहां विकास करूंगा और जिसको जब भी जरूरत होगी, एक फोन पर मैं हाजिर रहूंगा।
आकाश कुमार सिंह ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भी चर्चा की और कहा कि कांग्रेस देश के विकास के लिए पांच न्याय क्रमशः हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधान न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय और पर्यावरण न्याय लेकर आई है जो देश को मजबूत और विकसित करेगा।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश के सभी लोगों की समस्याओं,विकास, आकांक्षाओं, आशाओं और उम्मीद के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का यह लोकसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस बार एक दलीय तानाशाह पर लोकतंत्र, भय पर स्वतंत्रता, कुछ लोगों की समृद्धि पर सबों के लिए आर्थिक विकास और अन्य पर न्याय को चुनने का अवसर है। इसलिए हम महाराजगंज की जनता से अपील करते हैं कि आप सभी इस बार जाति धर्म भाषा से ऊपर उठकर समझदारी से चुनाव के इस महापर्व में शामिल हो और एक लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना में अपना योगदान दें, जो भारत और महाराजगंज के लोगों के लिए काम करेगी।
इस अवसर पर काँग्रेस नेता आशुतोष शर्मा,काँग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव सेराज अहमद एवं महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







