सारण मैरेज हॉल पर दावेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एफआईआर दर्ज

सारण जिला के ओपी थाना क्षेत्र के अफौर मैरेज हॉल में मंगलवार की देर रात संध्या दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष से इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी मुकेश सिंह की पत्नी निशा देवी ने दूसरे पक्ष के बनी गाँव निवासी दिवेश कुमार मिश्रा उनकी पत्नी नीतू देवी समेत छः लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट कर घायल कर देने के साथ 150 ग्राम सोने के साथ सतर हजार रुपये निकाल लेने का आवेदन दी है।
वही दूसरे पक्ष से बनी गांव निवासी दिवेश मिश्रा की पत्नी नीतू देवी ने आवेदन देकर प्रथम पक्ष के पांच लोगों को आरोपित किया है। उक्त दोनों पक्षों ने मैरेज हॉल पर दवा का जिक्र किया है। इस मामले में नगरा ओपी अध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।और मामले की जांच की जा रही है। वही प्रथम पक्ष की निशा देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा







