छपरा में ट्रक ने शिक्षक दंपति को कुचल डाला ,पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया रोड जाम

छपरा। छपरा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने एक शिक्षक दंपति को कुचल दिया। जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक पर घटित हुई है।
घटना के बाद बालू लदा ट्रक तेजी से फरार हो गया। मृतका की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के साहो शराय गांव निवासी मुन्नी देवी (34वर्ष) और उनका पति राजू सिंह (37वर्ष) के रूप में हुई है। मुन्नी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गया। पति पत्नी एक ही बाइक पर सवार होकर विद्यालय से घर जा रहे थे। तभी ट्रक ने रौद दिया ।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेवाजी टोला चौक पर आगजनी करते हुए यातायात को बाधित कर दिया। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी ।आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस के मिली भगत से अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैकों का परिवहन होता है। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के देवर ने बताया कि पति-पत्नी एक ही बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे तभी नेवाजी टोला चौक पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने रोज दिया जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतका मुन्नी देवी आंगनबाड़ी सेविका है।जबकि पति राजू सिंह बगल के गावँ में शिक्षक के रूप के कार्यरत है। टक्कर इतना भयंकर था ही महिला के शव के परखच्चे उड़ गए। शव पूर्ण रूप से क्षत विक्षत हो गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म
छपराJune 18, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में 22 जून को लगेगा जॉब कैंप, 78 पदों पर होगी भर्ती; आईटीआई और आठवीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका







