छपरा
छपरा में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का डीएम ने दिया निर्देश
छपरा। जिले में एक बार फिर से सभी स्कूल को खोलने का आदेश जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला दंडाधिकारी राजेश मीणा ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन के लिए समय सारणी तय करने संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य 10:00 बजे प्रातः से लेकर 3:00 बजे संध्या तक ही संचालित की जा सकेंगी। 10:00 बजे प्रातः के पूर्व तथा 3:00 बजे संध्या के पश्चात सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन के कार्य पर 25 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। अतः सभी तरह की कक्षाएं प्रातः 10:00 से लेकर 3:00 संध्या तक ही संचालित की जा सकेंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



