छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा के स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेंद्र राय के दादा स्व देवशरण राय के प्रथम पुण्यतिथि पर स्व यदुवंशी राय निःशुल्क चिकित्सा शिविर व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मढ़ौरा के प्रखंड के भुआलपुर पंचायत के पोझी बुजुर्ग उनके आवास पर किया गया । शिविर का उदघाटन कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने किया ।
इस दौरान उन्होने लोगों से स्वास्थ्य के
प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए।
इस शिविर में धड़कन क्लिनिक के संचालक व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार, देव राक्षित एवं इमेजिंग सेंटर के संचालक डॉ रितेश कुमार रवि, सात्विका न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर कि डॉ इशिका सिन्हा, डॉ अमरेश कुमार, डॉ अली आतिर, डॉ डीएस कुमार, डॉ अक्षिता श्रीवास्तव, डॉ ब्रजेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया साथ ही उचित परामर्श भी दिया गया । हिमांशु कुमार ने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति कहीं न कहीं लापरवाह दिखते हैं। जब क्लिनिक में आये लोगों में अधिकांश वैसे ही लोग मिलते हैं जो अपने स्वास्थ्य के प्रति कहीं न कहीं लंबे समय तक लापरवाही कर चुके होते हैं, जिसका परिणाम गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के रूप में सामने आता है।
खासकर मधुमेह, रक्तचाप, हृदय एवं गुर्दे की बीमारी, टीबी आदि कुछ ऐसी बीमारियां है जो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से हो जाती है। इसलिए लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, इसी उद्देश्य से जिले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस मौके पर डॉ इशिका सिन्हा ने कहा कि शिविर में बच्चों का जांच कर मुफ्त दवा में एल्बेंडाजोल, विटामिन डी-3,कैल्शियम, आयरन की गोली,अमोक्सीसिलिन, टैक्सोन और खांसी की सीरप इत्यादि दिया गया।और उन्होंने कहा कि बहुत जल्द छपरा का सबसे हाई टेच एनआईसीयू का शुभारंभ किया जाएगा जहा पर नवजात शिशुओं को रख इलाज किया जाएगा।
इससे सारण के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।व बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।इस मौके पर पूर्व एमएलसी रघुवंश प्रसाद, रविंद्र राय, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतनिधि अमर राय, रजनीश यादव, गुड्डू यादव, बिट्टू कुमार राय, डॉ विशाल कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



