BIG BREAKING: छपरा में ट्रेन में हथियार के बल पर 3 यात्रियों से लूटपाट

छपरा। छपरा में अपराधियों का हौसला बुलंद है। अपराधियों ने ट्रेन में हथियार के बल पर तीन यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना पूर्वोतर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतमस्थान स्टेशन के समीप हुई है। जहां गौतमस्थान और छपरा स्टेशन के बीच करीब 1 बजे ट्रेन संख्या 15268 डाउन अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन सिग्नल पर खड़ी थी। गाड़ी के पीछे तीसरा सामान्य कोच में तीन से चार अज्ञात बदमाश हथियार से लैश होकर चढ़ गये फसूली और देशी कट्टा का भय दिखाकर तीन यात्रियों का सामान 2 मोबाइल तथा नगद 700-800 रूपये लूट लिया गया।
इस संबंध में छपरा जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना की सूचना मिलते रेल एसपी डॉ. कुमार आशिष ने सोनपुर रेल डीएसपी मो. शाहकार खां के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया है।
गठित एसआईटी टीम के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया गया है।
एसआईटी टीम में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार, छपरा रेल पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार साहू, सोनपुर रेल पुलिस निरीक्षक वीरबल राय, छपरा जीआरपी रेल थानाध्यक्ष मो. शाहिद अनवर अंसारी, तकनीकि शाखा प्रभारी विकास कुमार आजाद, रेल थानाध्यक्ष छपरा कचहरी विकास कुमार सिंह, तकनीकी शाखा रेल मुजफ्फरपुर अमित रंजन शामिल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



