ये है भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहाँ एक समय पर दो जिलों में खड़ी होती हैं रेल

नेशनल डेस्क। हमारे देश का रेलवे नेटवर्क काफी बड़ा है. रेलवे नेटवर्क पूरे देश के कोने-कोने में फैला हुआ है और ज्यादातर यात्री रेल से सफर करना ही आरामदायक समझते हैं. यही कारण है कि भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है. हर दिन हजारों ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें करोड़ों की संख्या में यात्री यात्रा करते है. भारतीय Railway से कई ऐसी बातें जुड़ी हुई हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा.
एक ही समय में दो जिलों में खड़ी होती है ट्रेन
इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक ऐसे ही Interesting रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी दें रहें है. क्या आप जानते है देश में एक ऐसा भी रेलवे स्टेशन है, जहां एक ही समय में ट्रेन दो जिलों में खड़ी होती हैं. जी हां सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन आइये इसके पीछे की पूरी कहानी जानते हैं. भारत का यह अद्वितीय रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्थित है. इस रेलवे स्टेशन का नाम कंचौसी है. इस स्टेशन का आधा भाग कानपुर देहात में और आधा औरैया जिले में मौजूद है.
बड़े शहरों में जाने में होती है आसानी
ऐसे में जब भी कोई ट्रेन आकर इस स्टेशन पर रुकती है तों वह ट्रेन एक ही समय में दो जिलों में खड़ी होती है. इसी Station की यह अनोखी विशेषता इसे सबसे अलग बनाती है. कंचौसी रेलवे स्टेशन दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर स्थित है. शुरू में यहां पर कोई Express ट्रेन नहीं रुकती थी. यहां पर केवल कुछ ही पैसेंजर ट्रेनों का ही Stoppage था. हालांकि, बाद में यहां पर फरक्का एक्सप्रेस का भी स्टोपेज बन गया. फरक्का एक्सप्रेस के स्टोपेज बनने से आसपास के लोगों को काफी सहायता मिली. अब इस ट्रेन के जरिये बड़े शहरों में भी यात्री आराम से आ जा सकते हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



