छपरा से उधना के लिए चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 6 फेरों के लिए होगा परिचालन

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से उधना के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने पहल की है। लगातार यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास रेलवे प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09041/09042 उधना-छपरा-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 10, 11, 12, 15, 17 एवं 18 अप्रैल, 2024 को तथा छपरा से 11, 12, 13, 16, 18 एवं 19 अप्रैल, 2024 को 06 फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया गया।
फलस्वरूप 09041 उधना-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 10, 11, 12, 15, 17 एवं 18 अप्रैल, 2024 को उधना से 11.25 बजे प्रस्थान कर चलथान से 11.45 बजे, बारडोली से 12.05 बजे, नंदुरबार से 13.35 बजे, भुसावल से 16.45 बजे, खंडवा से 18.50 बजे, इटारसी से 21.30 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.20 बजे, कटनी से 02.50 बजे, सतना से 04.30 बजे, मानिकपुर से 05.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 07.40 बजे, वाराणसी जं. से 12.40 बजे, जौनपुर से 14.45 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.35 बजे तथा बलिया से 17.35 बजे छूटकर छपरा 19.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 09042 छपरा-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी 11, 12, 13, 16, 18 एवं 19 अप्रैल, 2024 को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया से 00.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.35 बजे, जौनपुर से 03.15 बजे, वाराणसी जं. से 05.25 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, मानिकपुर से 12.00 बजे, सतना से 13.20 बजे, कटनी से 14.55 बजे, जबलपुर से 16.35 बजे, इटारसी से 20.10 बजे, खंडवा से 23.33 बजे, तीसरे दिन भुसावल से 01.45 बजे, नंदुरबार से 05.10 बजे, बारडोली से 06.35 बजे तथा चलथान से 06.55 बजे छूटकर उधना 07.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



