रिविलगंज थाना में शांति-समिति की बैठक, BDO बोले – अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना परिसर रिविलगंज में शनिवार को थानाध्यक्ष सुभाष पासवान एवं बीडीओ लालबाबू पासवान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें ईद, रामनवमी एवं चैती छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं साहौर्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। नमाज अदायगी के वक्त ईदगाहों, रामनवमी के दिन निकलने वाले जुलुस एवं छठ महापर्व के अवसर पर घाटों को व्यस्थित एवं सुरक्षित करने पर विशेष चर्चा हुई।
बीडीओ लालबाबू पासवान एवं थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनावी वर्ष है आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए पर्व-त्योहार को साहौर्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का भी विशेष ख्याल रखना है।
किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नही दें। अफवाह एवं गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सुरत में गड़बड़ी फैलाने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। पूर्व जिला पार्षद सदस्य लियाकत अली एवं पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य आशुतोष भारती द्वारा बैठक में स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों एवं विधायक आदि वरीष्ठ जनप्रतिनिधि को उपस्थिति की अनिवार्यता की अपील की। ताकि जनता जनार्दन से सीधा जन संवाद एवं विचारों का आदान प्रदान हो सके। बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव, गुंजन कुमार अवस्थी, तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, संतोष सिंह मुख्तार अली अंसारी, मो इरफान खान, मिन्हाज असगर खान, विनोद चौधरी, अनील शर्मा, लियाकत अली, आशुतोष कुमार भारती, अरुण कुमार यादव, गणेश मिश्रा, चन्द्र किशोर सिंह, आशिफ खान आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







