भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी के दो बड़े सुपर स्टार अक्षरा सिंह और यश कुमार ने इस बार होली अयोध्या धाम में मनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपनी यह इच्छा अपने नए गाने के साथ की है जिसका टाइटल है “राम पहुना संग होली”। इस गाने में यश कुमार और अक्षरा सिंह ने खुद को जानकी धाम वासी बताया है और इस नाते उन्होंने भगवान राम को पहुना बताते हुए होली में अयोध्या धाम जाने की बात कही है।
अक्षरा सिंह और यश कुमार का होली स्पेशल या गाना भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव से ओत प्रोत है। इस गाने की खास बात यह है कि लंबे समय बाद अक्षरा सिंह और यश कुमार एक फ्रेम में नजर आए हैं जो दोनों के फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।
होली गीत “राम पहुना संग होली” में अयोध्या धाम की होली का बखान किया गया है। इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन जाना नहीं चाहेगा। उन्होंने कहा कि हमने भी इस इच्छा को अपने गीत में संजोकर दर्शकों के सामने रखा है।
उम्मीद करती हूं कि यह उन्हें बेहद पसंद आएगी। अक्षरा सिंह ने कहा कि हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं। ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए। यह होली बेहद खास है और इस खास मौके पर मेरा यह गाना प्रभु श्री राम के भक्तों के चरणों में समर्पित है। आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
वही यश कुमार ने गीत “राम पहुना संग होली” को लेकर कहा कि इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि हमारे राजाराम अयोध्या धाम में विराजमान हो चुके हैं।
ऐसे में हमने एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ भगवान के चरणों में यह गाना समर्पित किया है जो भक्त के साथ-साथ होली के उमंग को भी दर्शाता है और इसमें भोजपुरी समेत तमाम दर्शक गण डूबने वाले हैं। इसलिए मैं अपील करूंगा कि आप हमारे गाने को ब्लॉकबस्टर बनाएं और इस गाने के साथ अपनी होली को यादगार बनाएं। इसके अलावा आप इस गाने पर रील बनाकर भी भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित कर सकते हैं।
आपको बता दें कि होली स्पेशल गीत “राम पहुना संग होली” अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के साथ यश कुमार ने गया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन नजर आ रही है।
गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किया है जबकि उसमें संगीत भरे हैं अविनाश झा घुंघरू ने। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। गाना रिलीज के बाद तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है और इसका मीटर हर सेकंड बढ़ता ही जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



