छपरा

छपरा कोर्ट परिसर से फरार कैदी नशे की हालत में गिरफ्तार

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया गांव से कोर्ट से भागे पियक्कर को मशरक पुलिस ने उसके गांव से ही गुरुवार को गिरफ्तार कर छपरा न्यायालय भेजा। पियक्कड़ कर्ण कुदरिया गांव निवासी देवकुमार महतो पिता परमेश्वर महतो को मशरक पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर छपरा न्यायालय भेजा था। न्यायालय परिसर से ही चौकीदार को चकमा देकर देवकुमार महतो फरार हो गया था। जिसकी प्राथमिकी छपरा नगर थाना कांड संख्या 870/22 के तहत दर्ज कराई गई थी।

उसी समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर हाथ पैर मार रही थी।गुरुवार को मशरक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमादार उपेंद्र प्रसाद यादव ,चौकीदार रामराज राय एवं सुरेश राय के साथ काफी मशक्कत के बाद उसे खदेरकर पकड़ने में सफलता पाया।

नशे की हालत में गिरफ्तार देवकुमार महतो की थाना परिसर में जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टी हुई जिसे कागजी कार्यवाही करते हुए छपरा न्यायालय भेज दिया गया।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button