अब सारण के सदर और मढ़ौरा अनुमंडल में होंगे दो-दो SDPO, अपराध में आएगी कमी

छपरा। सारण जिले में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर राज्य सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। अब सारण जिले के मढ़ौरा और सदर अनुमंडल में दो-दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। गृह विभाग द्वारा अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद सृजित किया गया है। ऐसे में अब इन दोनों अनुमंडल में दो-दो एसडीपीओ तैनात होंगे। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि अतिरिक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के तैनाती से लंबित कांडों के पर्यवेक्षक व अनुसंधान में तेजी आएगी तथा अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पास मानक से अधिक थानों का पर्यवेक्षण करने का रिपोर्ट आया है, जो राष्ट्रीय पुलिस आयोग के मानक के अधिक है। तमाम रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने सदर अनुमंडल और मढ़ौरा में एक और एसडीपीओ का पद सृजित करते हुए तैनाती करने की अधिसूचना जारी की है।
गृह विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सदर अनुमंडल और मढ़ौरा में एक-एक और एसडीपीओ की तैनाती होगी। एसडीपीओ-1 और एसडीपीओ-2 के नाम से दोनों पदाधिकारी जाने जाएंगे।
दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती से अपराध पर अंकुश लगेगा, साथ ही मुकदमों के निष्पादन में तेजी आएगी और दोषियाें को कम समय में सजा मिलेगी। अनुमंडल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फर्स्ट और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सेकेंड के रूप में दोनों को जाना जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







