छपरा में महिला आईटीआई के पास बनेगा नया बस स्टैंड, 5 एकड़ जमीन चयनित

छपरा। छपरा शहर एवं जिला के अन्य स्थलों में जिला परिषद द्वारा विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अमन समीर ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक किया। सांढा ढाला के पास व्यवस्थित यातायात के उद्देश्य से सड़क के चौड़ीकरण एवं नाला के निर्माण हेतु जिला परिषद द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
जिलाधिकारी ने निविदा की प्रक्रिया अविलम्ब पूर्ण करते हुये कार्य प्रारंभ करने को कहा। नाले की सुगम निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया। इस स्थल को व्यवस्थित करने हेतु अतिक्रमण को भी हटाया जायेगा। ऑटो रिक्शा-टोटो की पार्किंग के लिये जिला परिषद की जमीन पर व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही मोटरसाइकिल/कार पार्किंग हेतु भी स्थल चिन्हित करने को कहा गया।
महिला आईटी आई के पास नये बस स्टैंड का निर्माण:
नये बस स्टैंड के निर्माण हेतु महिला आई टी आई के पास लगभग 5 एकड़ जमीन चिन्हित है। इसके विकास के लिये बुडको द्वारा समेकित डीपीआर बनाया गया है। बताया गया कि नये बस स्टैंड का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले स्थल पर मिट्टी भराई एवं अलग अलग जोन एवं लेन के निर्माण हेतु तत्काल कार्रवाई का निदेश दिया। तत्काल किये जाने वाले कार्यों के लिये अविलम्ब प्राक्कलन तैयार करने का निदेश बुडको के अभियंता को दिया गया। जिला अभियंता को भी तुरंत स्थल निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।
खैरा-बिनटोलिया सड़क के निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को त्वरित अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया गया। इसके माध्यम से नये बस स्टैंड को बाईपास सड़क से कनेक्टिविटी मिलेगी। थाना चौक से जोगनिया कोठी तक सड़क निर्माण हेतु भी कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल द्वारा कार्रवाई की जा रही है, इसमें तेजी लाने का निदेश दिया गया।
सोनपुर में डाकबंगला एवं रमना मैदान के विकास हेतु भी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला अभियंता, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, बुडको के सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



