छपरा नगर निगम के मेयर प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह ने किया रोड शो

छपरा। छपरा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह ने अपना रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गई। इस दौरान अमरेंद्र सिंह की पत्नी रुचि लोगों से वोट मांगती नजर आई। जगह-जगह लोगों ने अमरेंद्र सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने उन्हें मोटरसाइकिल चुनाव चिह्न दिया है और मोटरसाइकिल के रफ्तार से ही वह छपरा के विकास को आगे बढ़ाएंगे। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना चुनावी वायदा साफ कर दिया है और कहा है कि अगर वह अपने वायदे पर खड़ा नहीं उतरते हैं तो जनता को यह अधिकार होगा कि उन्हें किसी वक्त कुर्सी से बेदखल कर दे।
अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनता के दरबार में वह हाजिरी लगा रहे हैं और अपार समर्थन मिल रहा है जिसके कारण उनकी जीत पक्की दिख रही है। विपक्षी दूर-दूर तक उनके सामने नजर नहीं आ रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में बाइक पर सवार युवाओं ने भी अमरेंद्र सिंह के समर्थन में नारे लगाए। कहा कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी और विकास की गति को तेज किया जाएगा ताकि छपरा विकसित शहरों में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के लिए जो भी कार्यक्रम होगा वह चलाएंगे और महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा।
जुलूस में सुरेश प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, अरुण सिंह, कन्हैया सिंह, हिमांशु किशोर , श्री निवास सिंह शंभू सिंह समेत शहर के काफी युवा एवं बुजुर्ग लोग भी शामिल हुए और सबों ने आशीर्वाद दिया ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



