छपरा में आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर हुई जमकर मारपीट, दूल्हा पक्ष से 4 घायल

छपरा। छपरा में बारात के दौरान आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर जमकर मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान लड़का पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई की गई है। मारपीट की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल बुधवार की रात सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अफौर निवासी श्रीभगवान राय के पुत्र विनय राय की बारात कोपा थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव निवासी मोहन राय के यहां गया था। जहां आर्केष्ट्रा के दौरान स्टेज पर नाचने को लेकर विवाद हो गया।
श्रीभगवान राय ने बताया कि गांव वाले जबरदस्ती डांसर के साथ स्टेज पर चढ़कर नाच रहें थे और छेड़खानी कर रहे थे। माना करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर बारातियों को घायल कर दिया गया।
इसमें बाराती पक्ष से चार लोग घायल है जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में आनंद कुमार पिता अजय राय, अजय राय पिता श्रीभगवान राय, निर्मल राय ईश्वर राय, मनु राय पिता अनिल राय शामिल है। वहीं इस दौरान सटा के पैसा के लिए रखे 80 हजार रूपये, सोने का चैन और एक मोबाइल भी छीन लिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



