छपरा में उत्पाद विभाग बड़ी कार्रवाई , 50 लाख के अंग्रेजी शराब लदी कंटेनर जब्त

छपरा। छपरा में मद्य निषेध और उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरियाणा के करनाल से बिहार में तस्करी के लिए लायी जा रही 50 लाख रुपये की शराब जप्त किया गया है।न्यू ईयर जश्न के लिए शराब का खेप लाया जा रहा था। यह खेप वर्ष 2023 का सबसे बड़ा खेप बताया जा रहा है। शराब हाई सेक्युरिटी सील से कन्टेनर में पैक किया गया था।
शराब के साथ कैण्टेनर का ड्राइवर भी गिरफ्तार किया गया है। जिसका पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला निवासी हेमराज पिता मेघराज के रूप में हुई है। बिहार में शराब बंदी कें बाद शराब तस्कर अलग और अनोखे तरीके से शराब के तस्करी को अंजाम देने में लगे हुए हैं। कैण्टेनर ड्राइवर को हरियाणा में बैठा सरगना जीपीएस के माध्यम से ऑपरेटिंग कर रहा था। हरियाणा से व्हाट्सएप कालिंग के माध्यम से ड्राइवर को निर्देश दिया जा रहा था।
कैण्टेनर से 400 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए है जिसका बाज़ार मूल्य 50 लाख के आसपास बताया जा रहा है। पुलिस और मद्य निषेध विभाग से बचने के लिए तस्करों ने कैण्टेनर को हाई सिक्युरिटी वन टाइम सील से पैक कर रहा था। जिससे जांच कर रहे लोगो को भ्रमित किया जा सके। ड्राइवर के पास से बरामद मोबाइल को टेक्निकल जांच के लिए व्हेज दिया गया है। तस्करों द्वारा पंजाब से अरुणाचल प्रदेश तक का ट्रांपोर्ट बिल्टी बनाया गया था। जिसमे मसाला का खेप लिखा हुआ है।
खेप पकड़े जाने के बारे में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया की ये हमलोगों को इनपुट मिला था कि हरियाणा से शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है।मांझी चेकपोस्ट पर स्कैनर के मध्यम से लगातार जांच किया जा रहा था। जिसमे सुबह यह खेप पकड़ा गया। इसमें से 400 कार्टून विदेशी शराब जपत किया गया है। कंटेनर का चालक व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से हरियाणा में बैठे सरगना के इशारे पर कंटेनर को ड्राइव कर रहा था।
बरामद मोबाइल को जप्त करते हुए टेक्निकल जांच के लिए भेज दिया गया है । इसमें जिनकी भी संलिप्तता मिलेगी उनके खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। इसमें 400 कार्टून के आसपास शराब है ।जिसका बाजार मूल्य 50 लाख रुपए के आसपास है। अभी तक इस वर्ष का यह सबसे बड़ा शराब का खेप माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







