सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ छपरा नगर निगम के द्वारा चलेगा विशेष अभियान

छपरा। छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के निर्देशानुसार उप नगर आयुक्त के अध्यक्षता मे सिंगल उपयोग प्लास्टिक को पूर्णरूप बैन कराने पर बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 22 को आदर्श वार्ड बनाया गया। सभी वार्ड मे सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकौल एवं प्लास्टिक प्लेट, गिलास, कप, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, 100 माईक्रोंन् के कम मोटाई वाले प्लास्टिक फिल्म यो पी.वी.सी.बैनर ,प्लास्टिक स्टिक युक्त एयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक के डंडे, प्लास्टिक के झंडे कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की प्लास्टिक की डंडिया, मिठाई के डिब्बे ,निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट ,इर्द -गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्म ,थर्मोकोल की सजावटी सामग्री पर पूर्णरूप से 01 जुलाई,2022 से प्रतिबंधित है।
नगर आयुक्त के द्वारा सभी प्लास्टिक थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता को शख्त आदेश दिया गया कि आप प्लास्टिक को बेचे नहीं और दूसरों को प्लास्टिक नहीं बेचने के लिए जागरूक करे। प्लास्टिक के जगह कपड़े का थैला,पेपर का खोना, जुट का थैला का प्रयोग करे एवं दूसरों को भी जागरूक करे।
एक सप्ताह तक सभी वार्डो मे जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगो को प्लास्टिक उपयोग नही करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सभी वार्ड मे जागरूकता रैली निकली जाएगी। सबसे पहले आदर्श वार्ड 22 से जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
एक सप्ताह इस अभियान के बाद दो धावक दल का गठन किया जायेगा और जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के आपसी सहयोग से प्रतिदिन छापमारी का अभियान चलाया जायेगा। पकड़े जाने पर बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संसोधन) मॉडल उपविधि 2022 के आधार पर उसको आर्थिक दंड लगाया जायेगा।
ईयरबड्स,झंडे, कैंडी स्टिक, प्लेट, कप, चम्मच के बेचने पर पहली बार 2000 हजार का जुर्माना, दूसरी बार 3000 रुपया का जुर्माना, तीसरी बार 5000 हजार लगाया जायेगा। कमर्शियल उपयोग करने वाले को पहली बार 1500 रुपया , दूसरी बार 2500 रुपया का जुर्माना एवं तीसरी बार उपयोग करने वालो को 3500 रुपया का जुर्माना लगाया जायेगा।बैठक मे उप नगर आयुक्त ने श्यामचक पर बने कम्पोस्टिंग पिट मे स्वयं सहायता समूह के द्वारा कचरा पृथिकरण करने के लिए आदेश दिया गया।
छपरा नगर निगम मे दो नये सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी का पदस्थापन हुआ है। इस दोनो पदाधिकारी के आने से शहर मे सॉलिड वेस्ट मैनेजमनेंट के कार्यो मे तेजी आएगी। बैठक मे उप नगर आयुक्त ओमप्रकाश कुमार सिंह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु,सहायक लोक स्वछता पदाधिकारी सुमित कुमार,संजीव कुमार मिश्रा,सामुदायिक संगठक,नितेश चौहान, एवम् सी आर पी निशा सिंह ,निशा कुमारी,दीपमाला कुमारी,सुशीला देवी समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







