लोककवि भिखारी ठाकुर जयंती को लेकर सदर एसडीओ ने की बैठक

छपरा। लोककवि भिखारी ठाकुर की जयंती को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक 18 दिसम्बर 2023 को होने वाले इस जयंती समारोह के लिए कुल 21 समितियों का गठन किया गया जिसमें सभी समितियो के लिए एक एक नोडल पदाधिकारी भी बनाये गए है। बैठक में आनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार राय के द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवम सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही शुरू की गई।
18 दिसम्बर 2023 को भिखारी ठाकुर जयंती समारोह मनाए जाने के संबंध में सभी उपस्थित पदाधिकारी और सदस्यों को भिखारी ठाकुर के जीवन परिचय के विषय पे प्रकाश डालते हुए बताया कि भोजपुरी भाषा के महान सामाजिक कार्यकर्ता, भोजपुरी के बहुयामी प्रतिभा के धनी, नाटककार, अभिनेता, लोक नर्तक लोक गायक भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर 1887 ई0 में सारण जिले के कुतुबपुर दियारा में हुआ था।
इस अवसर पर मुख्य समारोह स्थल उनके जन्म स्थान तथा छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि भिखारी ठाकुर के जयंती के अवसर पर कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के हाई स्कूल के छात्रों को भिखारी ठाकुर पर निबंध प्रतियोगिता करके चयनित बच्चों को पुरस्कृत करने का भी सुझाव दिया गया।
वही इस बैठक में आईबी मोर्गन कार्यपालक दंडाधिकारी, विनोदानंद प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह सीओ सदर, प्रोफेसर लालबाबू यादव,सतेंद्र सिंह मुखिया, रंजीत कुमार राणा एमओ परसा,पीयूष कुमार एमओ मांझी,मनीषा सिंह एमओ सदर, रुचि कुमारी महिलां प्रवेक्षिका सदर, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मंटू कुमार यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग बैठक में शामिल हुए ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 7, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 960.84 लीटर अवैध शराब बरामद; 9 कारोबारी गिरफ्तार
- September 7, 2026करियर – शिक्षाडिग्री नहीं, हुनर बनेगा रोजगार की चाबी; राजेंद्र कॉलेज में वोकेशनल छात्रों को मिला मंत्र
- September 7, 2026क्राइमChhapra Crime News: एक मोबाइल चोरी की शिकायत और खुल गया चोरी का खजाना, सारण में लाखों के आभूषण के साथ चार संदिग्ध पकड़े गए
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी



