रिवीलगंज के सरयू नदी में डूबने किशोर की मौत, 3 घंटे बाद मिला शव

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के हाई स्कूल चौक के अकराहा बाबा घाट स्थित सरयू नदी में डूबने किशोर की मौत हो गयी।मृतक की पहचान रिवीलगंज बाजार स्थित गैस एजेंसी नजदीक वार्ड नंबर 9 बिचला टोला गांव निवासी संजय चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप के की गई है। एक तरफ घर में छठ पूजा की तैयारी चल रही थी वहीँ दूसरी तरफ किशोर की मौत के बाद ख़ुशी मातम में बदल गयी। डूबने के बाद किशोर का शव तीन घंटे बाद मिला। शव मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक युवक अपने साथियों के साथ स्नान करने गया था।
इसी दौरान वह गहरा पानी में चला गया। जिसके उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिविलगंज पुलिस, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश प्रसाद, वार्ड पार्षद मंटू राइन, चुनमुन राय, चेयर मैन प्रतिनिधि मुकेश कुमार सोनू ने स्थानीय गोताखोरों के सहायता से शव को तीन घंटे बाद शव को बरामद कर लिया गया।
घटना के बाद परिजन किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवीलगंज लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों को स्थानीय पुलिस ने शांत कराया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में



