सारण के सभी प्रखंडों के पंचायत में लगेगा रबी किसान चौपाल
छपरा। जिला कृषि पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि 10 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक सारण जिला के अन्तर्गत 20 प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायतो में किसान चौपाल, रबी 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
किसान चौपाल प्रत्येक प्रखंड के 02 पंचायतों में प्रतिदिन कैलेंडर के अनुसार आयोजित किया जायगा।
जिसमें किसानों को कृषि विभाग के पंचायत प्रखंड एवं जिला स्तर के प्रसार कर्मी तथा पदाधिकारियों द्वारा कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा कृषि एवं संबद्ध प्रक्षेत्र में नवीनतम कृषि तकनीकों तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जीरों टीलेज एवं सीड ड्रील से खेती को बढ़ावा, रबी मौसम में उगायी जाने वाली फसलों के लिए तकनीकी सलाह, जैविक खेती प्रोत्साहन, जलवायु के अनुकुल कृषि कार्यक्रम, चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जायगी।
किसान चौपाल में पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं किसानों की समस्याओं का निष्पादन करेंगे।
किसान चौपाल में भाग लेने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



