मंत्री जितेंद्र राय बोले- महागठबंधन सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में देश को दिशा देने का काम किया

छपरा। ऊर्जा क्षेत्र में सारण सहित बिहार देश में कीर्तिमान् स्थापित किया है । बिहार आज़ादी के बाद पहली बार घाटे की भरपाई कर राजस्व में वृद्धि करते हुए इस साल एक हज़ार करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल करेगा । उक्त बाते बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में किए गये शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान एनआईसी छपरा में इस अवसर पर पत्रकारों से कही ।
उन्होंने बताया की सारण की भी कई योजनाओं जिनमे मुख्य रूप से पीएसएस मढ़ौरा के गौरा, दरियापुर के मंगरपाल, अमनौर के रसूलपुर का लोकार्पण हुआ और रिविलगंज के सिताबदियारा में पीएसएस का शिलान्यास हुआ । लगभग 28 करोड़ की कुल योजनाएँ थी ।
मंत्री श्री राय ने कहा की महागठबंधन सरकार ऊर्जा के मामले देश को दिशा देने का काम किया है । बिहार की बिजली कंपनियाँ आज मुनाफ़े में चल रही है ।
उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है ।बिहार सरकार घोषणाओं में विश्वास नहीं काम करके दिखाती है जबकि कुछ लोग भ्रम फैलाकर लोगों को ठगना चाहते है जिसे बिहार की जनता समझ चुकी है । इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनपुर विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद सीएन गुप्ता डीडीसी प्रियंका सहित विद्युत विभाग के ज़िले के अधिकारी मौजूद थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







