
छपरा। सारण में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां रात्रि में गोली मारकर पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या कर दी गयी है। घटना सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा पंचायत के चैनपुर टोला गांव की है। मृतक की पहचान स्व शंकर सिंह के पुत्र गणेश सिंह के रूप में की गयी है। गणेश सिंह दो बार वार्ड के सदस्य भी रह चुके है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात्रि में सभी लोग खाना-पीना खाकर सो गये। गणेश सिंह अपने दो पुत्रों के साथ घर के बाहर सोये थे। सुबह में सभी लोग जग गये ।
लेकिन गणेश सिंह नहीं जगे तो परिजनों ने देखा कि सिर से खून निकल रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में मढौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोये अवस्था में ही अपराधियों ने सिर में नजदीक से सटाकर गोली मारी है।
गोली आर-पार हो गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची मढौरा थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







