
छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बक्स गांव में पिस्टल के बल पर एक महिला से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की गई।जिसका विडियो बना ली गई। सूचना के बाद भी भेल्दी पुलिस ने कोई करवाई नही किया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने महिला थाना छपरा में आवदेन दे न्याय की गुहार लगाई है।
यह आवेदन में महिला ने कहा कि 8 अक्टूबर की रात्रि 11:00 बजे गांव के ही तीन लोगों द्वारा जबरदस्ती मेरे झोपड़ी नुमा घर में घुस गए और अपने हाथ में छुरी पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती करने लगे।
मेरे विरोध करने पर मेरा गर्दन दबा दिया और तीनों बारी-बारी से रात भर रेप किया और उसका वीडियो बना लिया सुबह 5:00 बजे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूर्व में भी उक्त लोगों द्वारा मेरे नंबर पर दुष्कर्म करने की धमकी दे चुका है। जिसका कॉल रिकॉर्डिंग है।
अगले दिन भी तीनों रात्रि में मेरे घर में घुस गए। मैं चिल्लाई तो तीनों भाग गए। मैं अपने पड़ोसी के घर में जाकर घटना बताइ एवं भेल्दी पुलिस को फोन पर सूचना दिया, परंतु सूचना देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया। इस संबंध में महिला ने गांव के ही तीन युवकों को आरोपित बनाया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



