देश
अब “मां बेल्हा देवी धाम” से जाना जायेगा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन

नेशनल न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन सहित 2 अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. इसकी घोषणा जुलाई 2023 में हुई थी. अब 5 अक्टूबर को उत्तर रेलवे ने इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
ये तीनों स्टेशन प्रतापगढ़ जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे ने इनके नाम धार्मिक स्थलों के नाम पर रखने का फैसला किया था. अब इसे लागू कर दिया गया है.
“प्रतापगढ़ स्टेशन को अब ‘मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन’ कहा जाएगा. ‘अंतू स्टेशन’ का नाम ‘मां चंद्रिका देवी धाम अंतू स्टेशन’ होगा. साथ ही ‘बिशनाथगंज स्टेशन’ का नाम बदलकर ‘शनिदेव धाम बिशनाथगंज’ हो गया है. ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



