छपरा में टहलने के निकली महिला की सड़क हादसा में मौत

छपरा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरखा छपरा रोड पर मेहिया गांव स्थित शिव मंदिर के समीप अहले सुबह अपनी बच्ची के साथ रोड पर टहलने निकली एक महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे आनन फानन में स्थानीय लोग लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां ईलाज से पूर्व महिला ने दमतोड़ दिया और उसकी मौत हो गई मृत महिला मेहिया गांव निवासी देवेंद्र साह की 45 वर्षीय पत्नी बताई जाती है।
घटना शुक्रवार अहले सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अहले सुबह महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर रोड पर टहलने निकली थी तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि साथ चल रही महिला की बच्ची किनारे खाई में जा गिरी जिससे वह बाल बाल बच गई वही घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी की पहचान कर ली गई है जो मौके से फरार हो गई ।
वही इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया जिसकी सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस भी लोगों को हर संभव समझाने बुझाने के प्रयास में जुटी रही किन्तु लोग पुलिस की एक भी सुनने को तैयार न दिखे लोगों का कहना था कि मृतक के आश्रितों को तत्काल सहायता राशि दी जाए इस बीच कुछ स्थानीय बुद्धिजीवी नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के समझाने बुझाने के बाद लोग मान गए व जाम करीब घंटे भर बाद जाकर समाप्त हो गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







