छपरा

सोनपुर मेले में तीन हजार रुपये में मिलेगा शाही ठहराव, मिनी दरबारी और राजबाड़ी कॉटेज का उठाएं आनंद

पर्यटक ग्राम में वातानुकूलित स्विस कॉटेज की होगी व्यवस्था

छपरा। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को ठहरने का खास अनुभव मिलने जा रहा है। मेले में आने वाले सैलानियों के लिए पर्यटक ग्राम में वातानुकूलित लग्जरी स्विस कॉटेज तैयार किए जा रहे है। मिनी दरबारी और राजबाड़ी नाम से बनाए जा रहे इन कॉटेज में पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने की सुविधा मिलेगी। भारतीय पर्यटकों को एक रात ठहरने के लिए तीन हजार रुपये और विदेशी पर्यटकों को पांच हजार रुपये खर्च करने होंगे।

मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बार सोनपुर मेला में पर्यटकों के लिए कई खास तरह की सुविधाओं को बहाल किया गया है। साथ ही यहां आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। इसमें शाही ठाठ वाले कॉलेज प्रमुख हैं।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से पर्यटक ग्राम को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां बनाए जा रहे स्विस कॉटेज में अटैच्ड बाथरूम, 24 घंटे बिजली और पानी की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए भोजन और सुरक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मेले में आने वाले सैलानी दिनभर मेले की रौनक देखने के बाद परिसर के समीप ही आरामदायक माहौल में रात बिता सकेंगे।

मिनी दरबारी और राजबाड़ी होंगे खास आकर्षण

पर्यटक ग्राम में तैयार हो रहे मिनी दरबारी और राजबाड़ी स्विस कॉटेज मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होंगे। वातानुकूलित सुविधा से लैस इन कॉटेज को पर्यटकों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यहां ठहरने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अलग तरह का पर्यटन अनुभव देने की योजना है।

रेस्तरां संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया

कॉटेज के साथ पर्यटक ग्राम में भोजन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेस्तरां संचालन की भी तैयारी है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से कॉटेज के संचालन और रेस्तरां व्यवस्था के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया की गई है। इसका उद्देश्य मेले में आने वाले पर्यटकों को ठहरने के साथ खानपान की सुविधा भी एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है।

फोन और वेबसाइट से कर सकेंगे जानकारी

स्विस कॉटेज की बुकिंग, किराये और उपलब्धता की जानकारी के लिए पर्यटक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 8544418314 पर फोन कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button